थाना सैफनी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट जन जन की आवाज न्यूज़ 24
रामपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर 22 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना सैफनी में जनसुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना सैफनी का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, अनुशासन और थाना व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें